सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के ही सिर सजी है। उन्होंने अभी तक 8 मैच की में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं। हालांकि विराट कोहली (328) को पछाड़कर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।
अभिषेक शर्मा- 380 रन
केएल राहुल- 357 रन
वैभव सूर्यवंशी- 357 रन
हेनरिक क्लासेन- 349 रन
शुभमन गिल- 330 रन
बता दें कि लखनऊ के मैच के बाद रिंकू केकेआर के लिए मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं, उनके 7 पारियों में 215 रन हो गए हैं।
गौरतलब है कि दिन के दूसरे मुकाबले में केकेआर ने सुपर ओवर तक पहुंचे आईपीएल 2026 के मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की। केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जिसमें रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेलकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लखनऊ के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए मोहसिन खान ने 5 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात रन की दरकार थी और मोहम्मद शमी ने छ्क्का जड़कर स्कोर टाई कर दिया और मैच सुपर ओवर में गया। लखनऊ के लिए ऋषभ पंत ने 42 रन और एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए।
सुपर ओवर में सुनील नारायण ने अपना कमाल दिखाया औऱ 3 गेंद के अंदर निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया। केकेआर को 2 रन का लक्ष्य मिला जो रिंकू के चौके की बदौलत पहली गेंद पर ही हासिल हो गया।
एक टिप्पणी भेजें