रिंकू ने पहले दबाव वाली स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके बाद फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए उन्होंने फील्डिंग में चार कैच लपके।
रिकू आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंमे एक मुकाबले में 80 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है और फील्डिंग में 4 या उससे ज्यादा कैच हासिल किए हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब फील्डिंग करते हुए रिंकू ने केकेआर के लिए एक पारी में चार कैच लपके हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा किया था।
खास लिस्ट में शामिल
रिंकू एक आईपीएल मैच में 50 या उससे ज्यादा रन औऱ चार या उससे ज्यादा कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जैक्स कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल ने यह मुकाम हासिल किया था।
IPL मैच में 50+ रन और 4+ फील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी
(53 रन, 4 कैच) - जैक्स कैलिस (KKR) बनाम डेक्कन, कोलकाता, 2011
(56* रन, 4 कैच) - रियान पराग (RR) बनाम RCB, पुणे, 2022
(52 रन, 5 कैच) - डेरिल मिचेल (CSK) बनाम SRH, चेन्नई, 2024
(83* रन, 4 कैच) - रिंकू सिंह (KKR) बनाम LSG, लखनऊ, 2026*
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रिंकू का जलवा सुपर ओवर में भी बरकरार रहा। मैच टाई होने के बाद रिंकू ने सुपर ओवर में एडेन मार्करम का कैच पकड़ा, हालांकि उसमें ज्यादा योगदान रोवमैन पॉवेल का था, फिर बल्लेबाजी में पहली गेंद पर चौका जड़कर केकेआर को रोमांचक दिलाई।
एक टिप्पणी भेजें