सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने आज यानि शनिवार, 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। इस मुकाबले में अभिषेक ने महज़ 28 बॉल पर 5 चौके और 8 छक्के ठोककर 74 रन बनाए। उनके 8 में से 4 छक्के तो एक ही ओवर में देखने को मिले।
अभिषेक ने ये 4 छक्के पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख के ओवर में लगाए। वैशाख अपना पहला ओवर करने आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि अभिषेक उनके पीछे ही पड़ जाएंगे। अभिषेक ने इस ओवर में वैशाख की जमकर कुटाई की और हर दिशा में एक के बाद एक चार छक्के जड़ दिए। उनके ये छक्के देखकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी दंग रह गए। उनके छक्कों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो ईशान किशन की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के लिए अभिषेक के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों पर 39 रन, ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 38 रन और ईशान किशन ने 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।

एक टिप्पणी भेजें