रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड को गली क्रिकेट का मज़ा लेते हुए देखा गया। RCB के ये दोनों स्टार खिलाड़ी दिल्ली की धूप में सड़कों पर कैज़ुअल अंदाज़ में बैटिंग करते दिखे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये खिलाड़ी गली क्रिकेट खेलते हुए बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहे थे और IPL मैच से पहले शहर के क्रिकेट कल्चर का लुत्फ़ उठा रहे थे। दोनों खिलाड़ियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गए हैं और फैंस को इनका ये देसी अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, डेविड और शेफर्ड कथित तौर पर वसंत कुंज इलाके में या उसके आस-पास खेल रहे थे।
बता दें कि पिछले सीज़न में भी RCB की किस्मत बदलने में इस जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी। दबाव वाले हालात में अहम योगदान देकर उन्होंने टीम को अपना पहला IPL ख़िताब जीतने में मदद की थी। बल्ले से तेज़ी से मैच का रुख़ बदलने की उनकी काबिलियत ने उन्हें लोअर मिडिल ऑर्डर में बेहद कीमती खिलाड़ी बना दिया है और दिल्ली की सड़कों पर भी उनकी यही विस्फोटक बल्लेबाज़ी देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें