
IND VS IRE T20 सीरीज का आगाज 26 जून 2026 से होने वाला है जिसके लिए दोनों ही टीमें तैयारी करती हुई नजर आ रही है। बीते समय से भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों के T20 मुकाबले खेलती आ रही है लेकिन इस बार दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की T20 सीरीज खेली जाने वाली है।
आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले है जिसने आयरलैंड और भारत दोनों की ओर से मैच खेला है।
इस खिलाड़ी ने किया भारत और आयलैंड का प्रतिनिधित्व
हम भारत और आयरलैंड दोनों टीमों से क्रिकेट खेलने वाले जिस खिलाड़ी की बात कर रहे है वह बॉबजी नरसिम्हा राव है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉबजी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो की बेहतरीन गेंदबाजी के साथ साथ विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर है।
बॉबजी ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है लेकिन वही खिलाड़ी का इंटरनेशल करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। पहले तो बॉबजी ने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने आयरलैंड से हाथ मिला लिया।
बॉबजी का क्रिकेट करियर
बॉबजी नरसिम्हा राव के क्रिकेट करियर की बात करें तो खिलाड़ी ने साल 1978 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट से शुरुआत की थी। बॉबजी ने भारतीय टीम के लिए केवल 4 टेस्ट क्रिकेट ही खेले जिसमें खिलाड़ी ने 46 रन बना कर टीम के लिए 3 विकेट भी चटकाए।
इसी के साथ ही लिस्ट A में कुल 18 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 292 रन अपने खाते में जोड़े, इस दौरान बॉबजी ने 5 विकेट भी लिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन रहा है।
फर्स्ट क्लास में रहा है शानदार प्रदर्शन
बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ी ने टीम के लिए कुल 108 मैच खेले है इन जिसमें खिलाड़ी ने कुल 4845 रन बनाए हैं। इन्ही पारियों में बॉबजी ने 9 बार शतक और 30 बार अर्धशतक जड़े हैं। इसके बाद गेंदबाजी में बात करें तो खिलाड़ी इन 108 मैचों में 245 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 1988 में ने भारत का साथ छोड़कर आयरलैंड टीम में शामिल हो गए।
एक टिप्पणी भेजें