इंग्लैंड से मिली हार के बाद भड़के पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा, कहा “हमारे पास 140KMPH वाले….


Salman Ali Agha: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने बीते समय में इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है, जिसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस बेहतरीन जीत के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा (Salman Ali Agha) ने टीम के गेंदबाजों को मैच में हार का जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा- वे कंडीशन का फायदा पूरी तरह से उठा नहीं पाए हैं। बता दें कि पाकिस्तान टीम ने पहले 171 रन और दूसरी बार 135 रन बनाए थे. वही इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने एक बार में ही बोर्ड पर 409 रन लगा दिए है। तो आइए पाक टीम के कप्तान ने इस हार पर क्या है इसके बारे में जानकारी देते हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इंग्लैंड तेज और घातक गेंदबाजों के सामने चल ही नहीं सके। इंग्लैंड टीम के गेंदबाज ऑली रॉबिनसन, जॉश टंग, जोफ्रा आर्चर ने इस मुकाबले में काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को घुटने टेकनें पर मजबूर कर दिया।

बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अपनी अंगूली की चोट के कारण इस मुकाबले में पाक टीम का हिस्सा नहीं थे।

इस हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा (Salman Ali Agha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हमें मैदान में टिकने का मौका ही नहीं दिया वह सभी अपने-अपने विभाग में अच्छा और कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आए हैं।

इसी के साथ ही आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के ओर से मैच में कोई भी खलती देखने को नहीं मिली है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास बल्लेबाज का अनुभव ही नहीं थी इस लिए वह मैच में किसी भी चीज का फायदा भी नहीं उठा पाए हैं।

पाक के पेसर गेंदबाज नहीं दिखा पाए जलवा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड क खिलाफ खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान कप्तान मैदान में अपने 3 पेसर गेंदबाजों के साथ उतरे थे जिसमें मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद के साथ मोहम्मद अली का नाम शामिल है, लेकिन इन तीनों ही गेंदबाजों कि स्पीड गेंदबाजी में केवल 130 ही रही है।

जोकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर असर ही नहीं डाल सकी। वही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगभग 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कि जिसके आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज टिक ही नहीं सके है।

पाक गेंदबाजी पर बोले Salman Ali Agha

मैच के बाद सलमान आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि जब हम गेंदबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे तब विकेट में नमी दिख रही थी, लेकिन इसके बाद भी हमारे टीम के गेंदबाज इस चीज का लाभ नहीं उठा सके। इसी के साथ ही सलमान आगा ने यह भी कहा कि

“हमारी टीम में भी 140 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज है, लेकिन इस मुकाबले में जो 3 पेसर गेंदबाज थे, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाया था।”

लेकिन वह तीनों ही गेंदबाज इस मुकाबले में बेअसर नजर आए हैं, लेकिन मैं यह के हालातों के हिसाब से अपने गेंदबाजों का सपोर्ट करना हूं।

इसी के साथ ही आगा ने कहा कि

“हमें गलती दूर करने की जरुर है इसके लिए हम पूरी कोशिश करेंगी और आगामी मैच में पूरी वापसी से मुकाबला जीतने के लिए मैदान में कदम रखेंगे।”

0/Post a Comment/Comments