
India vs West Indies 5th T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पास शनिवार (17 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पांचवे औऱ निर्णाय़क टी-20 इंटरनेशनल में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
दो भारतीय कर पाए हैं ऐसा
अभिषेक ने अभी तक 66 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 65 पारिय़ों में 2065 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 142 छ्क्के जड़े हैं।
अभिषेक अगर इस मैच में 8 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा और सूर्यकुमार य़ादव ही यह कारनामा कर पाए हैं।
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूएई के मुहम्मद वसीम के नाम है, जिन्होंने 66 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। अभिषेक के पास बेंगलुरु में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 छक्के
मुहम्मद वसीम- 66 पारी
सूर्यकुमार यादव- 86 पारी
मार्टिन गुप्टिल- 101 पारी
इसके अलावा वह एक चौका जड़ते ही टी-20 इंटरनेशनल में अपने 200 चौके भी पूरे कर लेंगे।
बता दें कि हैदराबाद में हुए चौथे मुकाबले में अभिषेक ने बतौर पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी के तौर पर एक साल में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस लिस्ट में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (68 छक्के) को पछाड़ा था।
मौजूदा सीरीज में अभिषेक ने 4 मैच में 34.75 की औसत और 182.89 की स्ट्राईक रेट से 139 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है।
टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।
एक टिप्पणी भेजें