IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (11) अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने नमन धीर (Naman Dhir) के ओवर में लगातार दो गेंदों में चौका और छक्का जड़कर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने अगली ही गेंद पर वापसी करते हुए उन्हें शानदार गेंद डालकर बोल्ड कर दिया।
यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के सातवें ओवर में देखने को मिली। ओवर की चौथी गेंद पर हेटमायर के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया। लगातार दो बाउंड्री खाने के बाद नमन धीर ने अगली गेंद पर वापसी कर दी।
नमन ने इसके बाद लेंथ पर तेज और सीधी गेंद डाली। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर ने इसे लेग साइड की तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए निकल गई। गेंद उनके पिछले पैर के पैड से टकराकर सीधे स्टंप्स में जा लगी और ऑफ स्टंप उखड़ गया।
हेटमायर ने आउट होने से पहले 26 गेंदों में 43 रन बनाए। उन्होंने कालिम पूरन के साथ मिलकर तेजी से रन जोड़े और दोनों के बीच 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी हुई थी। हेटमायर के कुछ ही देर बाद कालिम पूरन भी 27 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए और भारत ने मैच में फिर वापसी कर ली।
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए थे। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रन ठोके। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी और भारत ने 14 से ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि नमन धीर ने भी 2 विकेट चटकाए।பெரிய Wicket-ஐ தூக்கிட்டாரு Naman Dhir🥵 📺 தொடர்ந்து காணுங்கள் | #INDvWI 👉 3rd T20I | JioHotstar & Star Sports 1 தமிழில் #StarSportsTamil #TeamIndia https://t.co/kPZggrbsrj
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) October 11, 2026

एक टिप्पणी भेजें