सिर्फ Steve Smith ही कर सकते हैं ऐसे काम! गेंद छोड़ने के इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर छूट जाएगी हंसी; VIDEO

 


SA vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अपनी अनोखी बल्लेबाजी तकनीक और मैदान पर अलग-अलग अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में शुक्रवार (9 अक्टूबर) से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में स्मिथ ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जो अब क्रिकेट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।

यह घटना मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 23वें ओवर में हुई, जब साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे थे। महाराज ने गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली। स्मिथ का इरादा इस गेंद को खेलने का नहीं था और वह आसानी से इसे जाने दे सकते थे, लेकिन उन्होंने जिस अंदाज में गेंद छोड़ी, उसने इस साधारण से पल को मजेदार बना दिया।

स्मिथ ने गेंद को छोड़ते समय एक अलग ही तरह का मूवमेंट किया। गेंद को विकेटकीपर के पास जाने देने के लिए उन्हें इतना कुछ करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उनके इस अजीबोगरीब एक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया। स्मिथ पहले भी अपनी अलग बल्लेबाजी शैली और क्रीज पर अजीबोगरीब हरकतों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में उनका यह अंदाज एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

VIDEO:

हालांकि, डरबन टेस्ट में स्मिथ की चर्चा सिर्फ इस मजेदार घटना की वजह से नहीं हुई। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पहली पारी में वह भले ही सिर्फ 25 रन बना सके, लेकिन इस दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के 10,927 टेस्ट रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

0/Post a Comment/Comments