W,0,W,0,0,0: पीयूष चावला ने घुमाई समय की सुई, फिरकी में SA Legends को नचाया; फेंका Double Wicket मेडन ओवर; देखें VIDEO

 


Piyush Chawla Double Wicket Maiden Over Video: पीयूष चावला (Piyush Chawla) भारत के एक शानदार स्पिनर रहे जिन्होंने अपनी फिरकी में दुनियाभर के कई दिग्गजों को नचाया। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। पीयूष भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीज़ेंड टूर्नामेंट (World Championship of Legends 2026) खेल रहे हैं। यहां उन्होंने बीते शनिवार, 11 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक डबल विकेट मेडन ओवर डालकर क्रिकेट फैंस का दिल जीता है।

ये घटना South Africa Legends की पारी के 5वें ओवर में घटी। पीयूष चावला ने पहली ही गेंद पर विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज़ रिचर्ड लेवी को बोल्ड कर दिया था। इसके बाद मानो शेर के मुंह में खून लग गया। पीयूष ने अगली दो गेंदों के अंदर साउथ अफ्रीकी कैप्टन एबी डी विलियर्स को भी कैच आउट कराया। उन्होंने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर भी कोई रन नहीं दिया। तो ऐसे पीयूष ने एक डबल विकेट मेडन ओवर फेंका।

एक बार फिर बता दें कि शारजाह के मैदान पर पीयूष चावला ने बेहद शानदार गेंदबाज़ी की और अपने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्हें भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने का गौरव प्राप्त है। पीयूष ने टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल खेले।

FanCode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पीयूष चावला के डबल विकेट मेडन ओवर का वीडियो साझा किया है। ये वीडियो 50 सेकंड का है, जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीज़ेंड 2026 का 9वां मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी का तूफान देखने को मिला। उथप्पा ने 31 गेंदों पर 77 रन ठोके। वहीं बिन्नी ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन स्कोर बोर्ड टांग दिए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए जेमी डुमिनी ने 34 गेंदों पर 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। कॉलिन इंग्राम ने भी शानदार बैटिंग की और 24 गेंदों पर 40 रन बनाए। तो ऐसे साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 197 रनों का लक्ष्य हासिल किया और आखिर में 4 विकेट से जीत दर्ज की।

0/Post a Comment/Comments